दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच द्वारा मुंशी प्रेमचंद की जयंती का आयोजन किया गया


दुर्गापुर न्यूज़ :दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच द्वारा 31 जुलाई को मिनी श्रृजनी सभागार सिटी सेंटर,दुर्गापुर में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती का आयोजन किया गया था। प्रेमचंद जयंती के उपलक्ष्य में 28 जुलाई को मंच द्वारा आयोजित अंतरविद्यालयीन विद्यार्थियों की प्रेमचंद विषयक लिखित त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मंच पर आसीन उपाध्यक्ष श्रीमती असीमा चक्रवर्ती, श्रीमती रूणा रश्मि दीप्त, सचिव धर्मेंद्र यादव समन्वयक जेपीएन ओझा सलाहकार विश्वजीत मजूमदार डॉ कलीमुल हक़ नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड की सदस्या श्रीमती राखी तिवारी धृति बनर्जी जालान नरेश शर्मा पश्चिम बंगाल हिंदी प्रकोष्ठ के प्रभारी मनोज यादव ने दीप प्रज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। तत्पश्चात कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर सभी लोगों ने पुष्पार्घ्य देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जेपीएन ओझा ने अपने स्वागत भाषण में सभी उपस्थित लोगों के प्रति स्वागत संबोधन किया तथा बच्चों को सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास रखने की बात कही । प्रेमचंद की कहानियां पढ़ने की सलाह दी । सचिव धर्मेंद्र यादव ने इस तरह के आयोजन की सार्थकता और आवश्यकता पर प्रकाश डाला। दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच द्वारा सब समय ऐसे कार्यक्रमों के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। श्रीमती असीमा चक्रवर्ती, रूणा रश्मि दीप्त, डॉ कलिमुल हक, विश्वजीत मजूमदार, मनोज यादव ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन और साहित्य पर अपने अपने विचार रखे। विश्वजीत मजूमदार को उत्तरीय और स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन,और मुल्यांकन का दायित्व निर्वहन के लिए सदस्य बलिराम चौधरी, जय प्रकाश झा और श्रीमती श्वेता देब को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। अंत में प्रत्येक विजयी प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिह्न और प्रेमचंद की एक पुस्तक दे कर पुरस्कृत किया गया। क
क्षा पांचवीं से सातवीं वर्ग में
प्रथम - संजना कुमारी , नेपाली पारा हिन्दी हाई स्कूल
द्वितीय -हर्ष कुमार ताँती, गुरूतेग बहादुर पब्लिक स्कूल
तृतीय- अनुष्का, स्टील कार्मेल,दुर्गापुर
प्रोत्साहन- आरोही गुप्ता, नेपाली पाड़ा हिन्दी हाई स्कूल
प्रोत्साहन- मेघा ठाकुर , उखड़ा आदर्श हिन्दी हाई स्कूल
कक्षा आठवीं से दसवीं वर्ग में
प्रथम -सत्यम झा, नेपाली पारा हिन्दी हाई स्कूल
द्वितीय- अर्पिता रावत , गुरूतेग बहादुर पब्लिक स्कूल
तृतीय -मोहित कुमार महतो, नेपाली पारा हिन्दी हाई स्कूल
प्रोत्साहन - सुहानी यादव, बुद-बुद चट्टी हिन्दी हाई स्कूल
प्रोत्साहन -रौनक कुमार सिंह, प्रणवानंद विद्या मंदिर
कक्षा 11 वीं 12 वीं वर्ग में
प्रथम- सूरज साव, नेपाली पारा हिन्दी हाई स्कूल
द्वितीय- सहनाज खातुन, उखड़ा आदर्श हिन्दी हाई स्कूल
तृतीय - रूपेश कुमार राय, नेपाली पारा हिन्दी हाई स्कूल
प्रोत्साहन- सुजीत यादव, उखड़ा नेहरू विद्या पीठ हाई स्कूल
प्रोत्साहन- माही कुमारी साव, पानगढ़ बाजार हिन्दी हाई स्कूल
विजयी प्रतिभागियों के अभिभावकों, शिक्षकों के साथ मंच के उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता , सलाहकार संजय मिश्रा,उपेंद्र नाथ मिश्रा, श्याम कुमार मंडल, सत्येंद्र तिवारी, शिक्षक दिनेश राम, संतोष कुमार शर्मा, सिंटू भुइयां प्रमुख मंच के अधिकारी उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्वेता देब ने किया। संयुक्त सचिव डॉ प्रदीप कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?